A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डॉक्टर, अधिवक्ता और शिक्षक ने एक ही मंच से खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

जौनपुर।
माँ लालती ताइक्वांडो क्लब, जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित बेल्ट वितरण समारोह में लगभग 25 खिलाड़ियों को कलर बेल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह आयोजन खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक रहा, जिसमें जिले की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को द्विगुणित कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल कुमार सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष मिश्रा, सिविल कोर्ट जौनपुर के अधिवक्ता अमित तिवारी एवं वॉरियर एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स काउंसिल की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा मंच पर उपस्थित रहे।
अधिवक्ता अमित तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि “ताइक्वांडो जैसे खेल केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मअनुशासन और आत्मविश्वास का निर्माण भी करते हैं।” वहीं प्राचार्य डॉ. आशुतोष मिश्रा ने खेलों को शिक्षा के समांतर बताते हुए खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मास्टर प्रवीण मिश्रा ने बताया कि यह बेल्ट टेस्ट हर 3 महीने पर होता है, जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अनुसार कलर बेल्ट दी जाती है। इस सत्र में ब्लू बेल्ट प्राप्त करने वाले प्रमुख खिलाड़ी अंतिम यादव और रौनक शुक्ला रहे, जबकि येलो बेल्ट श्रेणी में आयुषी मौर्य, संतुष्टि मौर्य, रिया, यश कुमार, एहसास कुमार, ज्योति चतुर्वेदी, सिवान चतुर्वेदी और अन्वी केसरी सफल हुए।
अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। टीम मैनेजर व कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने मंच से सभी गणमान्य अतिथियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!