प्यार में पागल पत्नी बनी “पिचाशनी” ! स्वयं सहायता समूह का रिकवरी एजेंट निकाला प्रेमी, प्रेमी संग मिलकर पति को मरवाने की रची खूनी साजिश!
कुशीनगर ।खड्डा थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना में पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रच दी। पहले मायके बुलाया, फिर सुनसान रास्ते में पति पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला करवा दिया। लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पता रहा युवक, जिसे राहगीरों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
सूत्रों के अनुसार, पत्नी ने पहले से ही प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर यह पूरी प्लानिंग रची थी। घटना को अंजाम देने के लिए पति को मायके बुलाया गया और जैसे ही वह लौटा, रास्ते में घात लगाए प्रेमी ने अपने साथियों संग हमला कर दिया।
रामपुर खुदई, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी मुनरा उम्र 35, की शादी 12 वर्ष पूर्व सीमा देवी उम्र 32से हुई थी। दोनों के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेटा राज 10 वर्ष, अर्चना 7 वर्ष, काजल 5 वर्ष, और मुस्कान 3 वर्ष। मुनरा अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए हैदराबाद में टाइल्स मजदूरी करता है।
पीड़ित की तहरीर पर पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कहानी नहीं, हकीकत है ये!
इश्क का ऐसा अंजाम कि रूह कांप जाए
इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि समाज में रिश्तों की गरिमा बनी रहे।
यह खबर रिश्तों के गिरते स्तर और आधुनिक दौर की जटिलताओं की एक भयावह तस्वीर पेश करती है। प्रेम में अंधे होकर कोई अपनी जिंदगी के साथी की हत्या की साजिश रच सकता है । यह सोचकर ही रूह कांप उठती है।












