A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस (युवा संगम) मेले का आयोजन 4 अगस्त को

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार 29 जुलाई 2025। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था इन्दौर नाका धार मे जिला रोजगार कार्यालय, प्राचार्य आयटीआय और महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धार के संयुक्त तत्वाधान में 4 अगस्त को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से बेरोजगार युवाओ का चयन किया जायेगा।

मेले में युवा शक्ति फॉउडेशन प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर, प्रतीभा सिंटेक्स पीथमपुर, नवशक्ति बायो क्रॉप केयर प्रायवेट लिमिटेड इन्दौर, तिरुपति स्टार्च कम्पनी, सागर सिमेन्ट जिराबाद एवं हेटिच इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एलजीबी स्टील प्राइवेट लिमिटेड घाटाबिल्लौद आदि कंपनियां भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि ऐसे युवक जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष है एवं योग्यता 5वीं से 10वीं, 12वीं एवं स्नातक, आय.टी.आय. उत्तीर्ण हो अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय आय.टी.आय. केम्पस इन्दौर नाका धार में प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!