A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

दिवंगत वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।। 

IMG 20250806 WA0213 1दिवंगत वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।। 

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। खलारी प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा केडी नेहरू क्लब में बुधवार को राज्यसभा सांसद सह पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन होने पर शिबू सोरेन जी की स्मृति में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसकी की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी ने की। कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर प्रार्थना की। साथ ही नेताओं ने उनके जनसेवा,आदिवासी समाज के उत्थान तथा राजनीतिक योगदान को याद करते हुए सभी लोगों ने श्री सोरेन जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कमेटी के प्रखंड कांग्रेस के पदाधिकारियों, सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नेताओं ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन सिंह राजा,विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, राजेश सिंह मिंटू, तनवीर, आलम, गोपाल सिंह, विक्की सिंह, जावेद अंसारी, शशि मुंडा, बाबू खान, भोला यादव, संजय राम, फिरोज अंसारी, असलम अंसारी, राजेश गंजू, योगेश मुंडा, ओम यादव,गुड़िया देवी, संगीता देवी, लिली स्टेला,नीलम देवी, अनीता देवी, सरोज चौधरी, नीलू विश्वकर्मा, माया देवी, पूनम किस्को आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!