A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

नया बिडिंग से लागू होगा नया भाड़ा, त्रिपक्षीय बैठक में भाड़ा बढ़ोतरी पर बनी सहमति।।

IMG 20250806 WA0203नया बिडिंग से लागू होगा नया भाड़ा, त्रिपक्षीय बैठक में भाड़ा बढ़ोतरी पर बनी सहमति।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी 

खलारी। चूरी में रैयत विस्थापित ग्रामीण, ट्रक मालिक और कोयला लिफ्टरो के बीच भाड़ा बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को त्रिपक्षीय बैठक नागेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन सुनील सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से भाड़ा बढ़ाने के साथ कई जगह का भाड़ा तय किया गया। बैठक में निर्णय के अनुसार चिंतपूर्णी, गोला, हजारीबाग का 1100 , बालीडीह का 1300, गिरिडीह 1500, भुरकुंडा 950, बड़बिल 1800, टाटा 1350 और रामगढ़ का 1000 रुपया प्रति टन भाड़ा निर्धारित किया गया। नया कोयला बिडिंग से इस रेट पर भाड़ा देने पर सहमति भी बनी। बैठक में नागेश्वर महतो, सुनील सिंह, सोनू पांडे, अशोक महतो, मनोज महतो, राजा खान, राजेश महतो, विकास दुबे, गौतम सिंह, आदित्य कुमार, जुबेर अंसारी, विकेश सिंह विक्की, रणविजय सिंह,  पप्पू यादव, अजय सिंह, गुड्डू सिंह, सचिन बनर्जी, एजाजुल अंसारी, अजय सिंह, सुनील गिरी,भोला पांडे, रामप्रताप सिंह, सतीश चौबे, आरआर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!