A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने पुनौराधाम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर की बिहार वासियों के खुशहाली की कामना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने पुनौराधाम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर की बिहार वासियों के खुशहाली की कामना

IMG 20250806 WA0388
IMG 20250806 WA0389चित्रकूट 6 अगस्त 2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने पुनौराधाम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर की बिहार वासियों के खुशहाली की कामना

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया।

जनपद चित्रकूट सीतामढ़ी बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल पुनौराधाम में माता सीता जन्मस्थली भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भारत भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा होने वाले भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह ऐतिहासिक बनाने के उद्वेश्य से विगत एक माह से सतत प्रयत्नशील हैं। लगातार क्षेत्रीय गणमान्य लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने मां जानकी जन्मस्थली मंदिर में माता जानकी का दर्शन, पूजन, अर्चन बिहार वासियों की सुख शांति और समृद्धि हेतु माता रानी से कामना किया। डॉ दिलीप जायसवाल का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। मौके पर मीडिया से मुखातिब हो डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा आगामी 08 अगस्त को होने वाला भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने मीडिया के माध्यम बिहार वासियों से अपील किया कि समारोह में भाग लेकर ऐतिहासिक पल का साक्षी अवश्य बनें। डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा 65 एकड़ जमीन पर बनने वाले भव्य जानकी मंदिर निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 100 करोड़ होगी। बिहार सरकार द्वारा मंदिर का निर्माण होगा, जिसे 36 महीने में पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा यूपी के श्री राम मंदिर के तर्ज पर ही जानकी मंदिर का निर्माण होगा, जिसकी ख्याति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगी। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यूपी के श्री राम मंदिर और बिहार के जानकी मंदिर तक जाने आने की विशेष सुविधा धर्मावलंबियों को हासिल होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!