A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शाहपुर सडक में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क है

IMG 20250810 WA0022

 

शाहपुर (राजेश नगदे) नगर परिषद् कि सौ मीटर कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है पुराना बस स्टैंड से चोपना को जाने वाली रोड़ प्रकाश किराणा दुकान से एस बी आई एंटी एम तक बनी सौ मीटर सी सी रोड जो कि चोपना को जाती है इस रोड से भारी वाहन आने जाने से 100 मीटर रोड में जगह-जगह गड्ढे हो‌गये है‌ जिसके कारण बारिश होते ही रोड में पानी भर जाता है जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है शाहपुर नगर परिषद् का इस ओर कोई ध्यान नहीं है आस्चर्य कि बात हे विकास कि बात करने वाली घोड़ाडोंगरी विधायक के छेत्र शाहपुर में मात्र सौ मीटर सड़क दो तीन साल से गड्ढे में तब्दील है जिसके कारण बारिश होने पर सड़क मे पानी भर जाता है भाजपा शासित नगर परिषद् होने के बाद भी सौ मीटर सडक नहीं बनना समझ से परे है अगर घोड़ाडोंगरी विधायक चाहे तो अपनी विधायक निधि से भी रोड बना सकती है सडक मे पानी भरने‌ पर पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है जब वाहन पानी से निकलता है तो पेंदल चलने वालों पर किचड उछलता है जिसके कारण कई बार विवाद कि स्थित भी बन चुकी है शाहपुर निवासी सुभम वाजपेई ने बताया हमारे जनप्रतिनिधि वोट के समय हाथ पैर जोड़कर वोट ले लेते हैं मगर जीतने के बाद सिर्फ अपना ओर अपने चहेतो का विकास करते हैं जनप्रतिनिधि फंड नहीं होने के बहाना बनाते हैं जनता कि समस्या पर ध्यान नहीं देते‌ वही एक अन्य व्यक्ति ने नाम ना छापने कि शर्त पर बताया सडक में किचड होने से ‌कई बार लोग कीचड़ में गिर गये मगर शाहपुर नगर परिषद् मुकदर्शक बना बेठा है जानकारी के लिए जब हमने शाहपुर नगर परिषद् सी एम ओ अरुण श्रीवास्तव को फोन लगाया तो उनका मोबाइल आऊट आप एरिया आ रहा था

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!