

रानीश्वर प्रखंड के सभी पुरोहित को लेकर आज एक बैठक का आयोजन किया गया।अजय चट्टोपाध्याय को अध्यक्ष बनया गया।रानीश्वर फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित इस बैठक में एक पुरोहित सम्मलेन के मद्धम से एक यूनियन बनया गया।रानीश्वर के स्वर्गीय निमाय पांडा एवं उनकी पत्नी के याद में तापस मुखर्जी के पहल पर पुरोहित सम्मलेन का आयोजन किया गया।सम्मलेन में सबसे पहले मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मलेन की शुरुआत की।सम्मलेन में निर्णय लिया गया कि रानीश्वर प्रखंड में जितने भी पुरोहित है सभी को लेकर एक ग्रुप का बनाया जाऐगा।अगर कोई भी पुजा में किसी कारण से निमन्त्रित पुरोहित नहीं जा पाते हैं तो ग्रुप के मद्धम से सुचना देने पर कोई अन्य पुरोहित को उस जगह भेजा जाऐगा। पुजा तथा अन्य कार्य के लिए किसी प्रकार के दिक्कतो के लिए सभी पुरोहित तत्पर रहेंगे। रानीश्वर प्रखंड के रानीश्वर,पाथरा, गोविन्दपुर, बिलकांदी, जयतारा,सादीपुर हरिपुर, आमजोड़ा,आसनबनी, आदि गाँव के पुरोहित उपस्थित थे।सम्मलेन का मंच संचालन शुभेन्दु मडंल ने किया।मुख्य रूप से मदन मोहन भट्टाचार्य,अलोक चक्रवर्ती, रामकृष्ण मुखर्जी, अयन घोषाल, गोपीबल्लभ मुखर्जी, रतन चक्रवर्ती, काजल भट्टाचार्य आदि उपस्थित थे।






