
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर गुरूवार 28/08/2025-:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फुड सेफ्टी एंड स्टैंडर्डस अथारिटी ऑफ इंडिया, नई दिल्ली ने मुरब्बा, गुलकंद, खिचड़ी, हर्बल चाय, बिस्किट, दलिया, इडली, मोदक, दूध के उत्पादक, समेत करीब 90 आयुर्वेदिक आहारों को खाद्य पदार्थों सूची में शामिल किया है। अब नई नियमानुसार निर्माता कंपनियों को इनके लिए खाद्य सुरक्षा-आयुर्वेदिक आहार, के लिए एक विशेष लायसेंस भी लेना अनिवार्य होगा और इनके तय मानकों के अनुसार ही इनका निर्माण भी करना होगा। इन उत्पादों में मिलावट नहीं की जा सकेगी। प्राप्त जापकारी के अनुसार राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के तीन विभाग-रस शास्त्र,द्रव्यगुण एवं स्वस्थवृत ने मिलकर इन 90 आयुर्वेदिक आहारों का कंपोडियम तैयार किया है, जिसे भारत सरकार द्वारा मान्यता दी गई है। इसमे लायसेंस के साथ लोगो भी लगाना जरूरी होगा।