A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

शारदीय नवरात्र के महानवमी पर मंदिरों और पूजा पंडालों में महाप्रसाद आज


+++++ नागपुर, बुधवार 01 अक्टूबर 2025 ++++++

शारदीय नवरात्र अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कल मंगलवार को दुर्गा महाअष्टमी के पावन पर्व पर कई जगह मंदिरों और माता जी के पूजा पंडालों में कन्याभोज हवन पूजन किया गया। आज बुधवार 01 अक्टूबर को दुर्गा महानवमी का पावन दिन है। इस शुभ अवसर पर मंदिरों और देवी मां के पूजा पंडालों में महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है। आदर्श नवदुर्गा उत्सव मंडल, कॉर्पोरेशन स्कूल मैदान, योगी अरविंद नगर, शिवाजी चौक, यशोधरानगर में स्थित दुर्गा मंदिर में आज शाम देवी दुर्गा माता की महाआरती होगी उसके बाद देर शाम महाप्रसाद का आयोजन रखा गया है। श्री भवानी माता मंदिर पारडी में नवरात्र महाअष्टमी पर हवन पूजन किया गया। आज बुधवार 01 अक्टूबर को महानवमी पर महाआरती नौ कन्या पूजन कन्या भोज के बाद महाप्रसाद होगा कल 02 अक्टूबर गुरूवार को शोभायात्रा निकली जायेगी। मंदिर परिसर मे घट श
विसर्जन किया जायेगा। सुभाष मार्ग पर स्थित श्री गीता मंदिर में कल मंगलवार को पांच वैदिक आचार्यों के द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए आहूतियां डाली गई। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तगणों ने महाआरती के बाद संकीर्तन के साथ यज्ञ स्थल की परिक्रमा भी की। आज अश्विन शारदीय महानवमी पर पूर्णाहुति के बाद देवी के रूप में श्रृंगारित नौ कन्याओं का पद प्रक्षालन कर उनका पूजन करेंगे। संकल्प धारी परिवार जन उन कन्याओं को भेंट प्रदान करेंगे। जलाराम सत्संग मंडल की ओर से प्रार्थना भवन(मंदिर),क्वेटा कॉलोनी मे महाअष्टमी पर होम हवन यज्ञ, किया गया।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!