
डीडवाना-कुचामन जिले मे जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की ओर से मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का शिविर बुधवार को ग्राम बालिया में आयोजित किया गया।
अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी लालाराम काँवलिया ने बताया कि शिविर में शिविर में एसआईपीएफ टीम द्वारा श्रमिकों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों के मौके पर रजिस्ट्रेशन भी किए गए। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत छापरी कला में शिविर निरन्तर जारी रहेगा।
इस दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश भाटी, वरिष्ठ सहायक प्रकाश पाराशर एवं अरशद खान उपस्थित रहे।











