A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

कौमी एकता का प्रतीक है लोयाबाद का उर्स…

धनबाद:सरकारी चादरपोशी के साथ पांच अक्तूबर से लोयाबाद में छह दिवसीय(पांच से 10 अक्तूबर तक) 88वां उर्स मुबारक शुरू होगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. लोयाबाद छह नंबर ईदगाह मजार में होने वाले हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद अब्दुल अजीज शाह बाबा (रहम) के सालाना उर्स में अकीदतमंदों का तांता लगा रहता है. रविवार को बाबा के मजार ए अकदस पर सरकारी चादरपोशी के साथ उर्स की शुरुआत होगी. उर्स में मुख्य अतिथि सिजुआ एरिया जीएम निर्झर चक्रवर्ती एवं विशिष्ट अतिथि लोयाबाद कोलियरी पीओ संजय कुमार नंदा, बांसजोड़ा-निचितपुर कोलियरी पीओ अनिल कुमार वर्मा, तेतुलमारी कोलियरी पीओ एसके दास, लोयाबाद कोलियरी प्रबंधक अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहेंगे. उर्स में बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन किया जाता है. उर्स मुस्लिम कमेटी इलाका लोयाबाद के सौजन्य से आयोजित किया जाता है.

सात और नौ अक्तूबर को होगा कव्वाली मुकाबला :
पांच अक्तूबर को सरकारी चादरपोशी, छह को जलसा सिरातुन नबी और दस्तरबंदी, सात को कव्वाली फरीद वारसी कव्वाल एंड पार्टी अजमेर (राजस्थान) का मुकाबला दिलबर शाबरी कव्वाल एंड पार्टी मुजफ्फरपुर (बिहार) से होगा. आठ को नातिया कलाम, नौ को ताहिर चिश्ती कव्वाल एंड पार्टी बरेली (यूपी) का मुकाबला शाकिब अली शाबरी कव्वाल एंड पार्टी अयोध्या (यूपी) के साथ होगा. 10 अक्तूबर को कुल शरीफ के आयोजन के बाद उर्स पाक का समापन होगा.

Back to top button
error: Content is protected !!