A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति

नागपुर जिले की ग्यारह नगर परिषदों में अध्यक्षों के लिए आरक्षण घोषित

कामठी में सामान्य, बूटीबोरी एससी के लिए आरक्षित

20251007 075736
++++++नागपुर, गुरूवार 09 अक्टूबर 2025 +++++++
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी अब तेज होने लगी है। महाराष्ट्र राज्य सरकार एवं चुनाव आयोग ने भी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कल बुधवार 8 अक्टूबर को प्रशासन ने महाराष्ट्र राज्य की 247 नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण भी घोषित कर दिया है। नागपुर जिले की 11 नगर परिषदों कं अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण तय कर दिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कामठी नगर परिषद के लिए सामान्य वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित रखा गया है। बूटीबोरी नगर परिषद को इस बार अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। मालूम हो कि उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग को आदेश दिया था कि 31 जनवरी 2026 से पूर्व महाराष्ट्र राज्य के सभी स्थानीय निकाय एवं महानगर पालिका के लिए चुनाव पूरे कर लिए जाएं। न्यायालय के इस आदेश को ध्यान मे रखते हुए चुनाव आयोग लगातार नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों के लिए सीटों की आरक्षण की घोषणा कर रहा है। आरक्षण सूची अनुसार नागपुर जिले की गयारह नगर परिषदों मे इस बार महिलाओं का नेतृत्व रहने वाला है। इनमे कई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। हिंगणा विधानसभा अंतर्गत वाड़ी नगर परिषद अंर और काटोल विधानसभा अंतर्गत नरखेड नगर परिषद को सामान्य वर्ग पुरुष के आरक्षित रखा गया है। उमरेड नगर परिषद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। कन्हान पिंपरी और रामटेक तथा खापा नगर परिषदों को ओबीसी पुरुष के लिए सुरक्षित रखा गया है। दिडडोह देवी नगर, वानाडोंगरी नगर परिषदों पर महिला अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित किया गया है। कलमेशवर नगर परिषद में अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है सीटों के आरक्षण होते ही नागपुर जिले में अब स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच हलचल बढ़ने लगी है, वहीं स्थानीय स्तर पर चुनावी चहलपहल दिखाई पड़ने लगी है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!