A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसमाचारस्थानीय समाचार

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे विशेष योग्यजन

 

डीडवाना-कुचामन जिले में  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आगामी 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य के सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन तथा उनके कल्याणार्थ कार्यरत व्यक्ति और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम निदेशालय विशेष योग्यजन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस हेतु दो श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

श्रेणी-1 में ऐसे विशेष योग्यजन शामिल होंगे, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया हो।

श्रेणी-2 में ऐसे व्यक्ति, संस्था, कार्यालय या एजेंसी को शामिल किया गया है, जो विशेष योग्यजनों के कल्याण और उत्थान में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। इच्छुक आवेदक जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, डीडवाना में आवेदन जमा करवा सकते हैं।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!