A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारी

धमतरी – जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के प्रयासों से 82.45 लाख की विकास सौगात

ग्रामीण अंचलों में होंगे शेड, भवन, नाली और सड़क निर्माण के कार्य

धमतरी/ जिले की सर्वांगीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा के निरंतर प्रयासों और अनुशंसा के फलस्वरूप मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत धमतरी जिले को 82.45 लाख रुपये की महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। इन राशि से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में अनेक निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से

विकासखंड धमतरी के ग्राम पंचायत अरौद ली में शेड निर्माण,
विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत चिवरी में अटल समरस भवन निर्माण,
ग्राम पंचायत जोरातरई (सी) में शेड निर्माण,
विकासखंड नगरी के ग्राम पंचायत भुरसीडोंगरी, भीतररास, घठुला एवं राजपुर में शेड निर्माण,
भुरसीडोंगरी में सी.सी. रोड का निर्माण तथा
विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत करेलीछोटी में नाली निर्माण शामिल हैं।
इन सभी कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों और बैठकों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीण अंचल में इन स्वीकृतियों को लेकर उत्साह और हर्ष का वातावरण है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के माध्यम से जिले के ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि धमतरी जिले का प्रत्येक गांव सुविधाओं से सशक्त और आत्मनिर्भर बने।

इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर जिले भर में हर्ष की लहर है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश बैस, उपाध्यक्ष श्री अकबर कश्यप, श्री विकल गुप्ता, श्री रविशंकर दुबे, श्री कमल डागा, जनपद अध्यक्ष श्री महेश गोटा, जनपद उपाध्यक्ष श्री हृदय साहू, नगरी मंडल अध्यक्ष श्री बलजीत छाबड़ा, मगरलोड मंडल अध्यक्ष श्री रोहित मोहन साहू, कुकरेल मंडल अध्यक्ष श्री संजय मरकाम, महामंत्री श्री रवेंद्र साहू, श्रीमती सुलोचना साहू, मंडी अध्यक्ष श्री गिरवर भंडारी, श्रीमती हेमलता साहू, सरपंच नागेंद्र बोरझा, जन्मजय साहू, हनी कश्यप, रवि भट्ट सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री अरुण सार्वा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

धमतरी जिले में यह पहल न केवल विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!