उत्तर प्रदेशबस्ती

बड़हर गांव के पास हाईवे किनारे बने GC पैलेस से पकड़ा गया “गंदा कारोबार”!

हर्रैया पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश, होटल में मारी दबिश से मचा हड़कंप

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट: पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप।।

हर्रैया पुलिस का GC पैलेस पर छापा, देह व्यापार के अड्डे पर मचा हड़कंप। SHO तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में कई जोड़े हिरासत में, जारी पूछताछ। IMG 20251104 WA0369 FB IMG 1762230252927

🔥 बड़हर गांव के पास हाईवे किनारे बने GC पैलेस से पकड़ा गया “गंदा कारोबार”।

हरैया पुलिस ने होटल मे चल रहे सैक्स रैकेट का किया भंडाफोड़,6 अभियुक्त गिरफ्तार।

सीओ हर्रैया संजय सिह के द्वारा नेशनल हाईवे पर स्थिति जीसी पैलेस पर कि गई छापेमारी। पुलिस के छापेमारी के दौरान होटल संचालक सहित 5  जोडे हुये थे बरामद। सीओ हरैया संजय सिंह सीओ कलवारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता कर किया प्रकरण का किया खुलासा।

🏨 पुलिस ने अभियुक्त होटल संचालक हरिश्चंद्र वर्मा समेत कुल 6 लोगों को भेज जेल।

पुलिस ने होटल के कमरों से 6 मोबाइल फोन 2050 रुपए नगद 10 कंडोम के पैकेट किया बरामद। होटल जीसी पैलेस मे छापेमारी के दौरान सीओ हरैया,प्रभारी निरीक्षक हरैया,तहसीलदार सिंह एस.आई.रुदल बहादुर सिंह रहे शामिल।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

🥷 हरिश्चन्द्र वर्मा (39 वर्ष), निवासी ग्राम मुड़बरा, थाना छावनी, बस्ती।

🥷 संजय कुमार मौर्या (24 वर्ष), निवासी ग्राम रमवापुर, थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा।

🥷 सत्य प्रकाश यादव (42 वर्ष), निवासी ग्राम जंगल सिकरी, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर।

🥷 मनोज कुमार (20 वर्ष), निवासी ग्राम बिठलापुर, थाना हरैया, जनपद बस्ती।

🥷 प्रदीप यादव (24 वर्ष), निवासी ग्राम इटवा राजा, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती।

🥷 आशीष मौर्या (20 वर्ष), निवासी ग्राम एकटेकवा, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।

सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से चल रहा था परदे के पीछे अवैध कारोबार। पुलिस ने माह में दूसरी बार की ऐसी बड़ी कार्रवाई माफियाओं में खलबली। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कई संदिग्ध मौके से हो गए फरार।स्थानीय लोग बोले पुलिस की सख्ती से अब खुल रहे हैं बड़े बड़े नाम। पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश, होटल में मारी दबिश से मचा हड़कंप।।

बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर हर्रैया पुलिस ने नेशनल हाईवे पर बड़हर गांव के समीप स्थित जी सी पैलेस नामक होटल में सोमवार की देर रात छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने होटल के अंदर से आधा दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, जिनमें कुछ बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि होटल के उद्घाटन के कुछ ही समय बाद यह स्थान अवैध गतिविधियों का गढ़ बन गया था, जिसकी सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी।

हर्रैया पुलिस टीम ने जब अचानक दबिश दी, तो होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने होटल को चारों ओर से घेर लिया और सभी संदिग्धों को पकड़ लिया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हर्रैया छावनी बॉर्डर के पास स्थित यह इलाका पहले से ही संदिग्ध गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है। लोगों ने कई बार शिकायतें भी की थीं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इस बार हर्रैया पुलिस की सक्रियता और प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

यह भी उल्लेखनीय है कि हर्रैया थाना क्षेत्र का बड़हर कला इलाका लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियों के लिए बदनाम रहा है। हाईवे पर स्थित कई ढाबों और छोटे होटलों में भी इसी तरह के रैकेट संचालित होने की चर्चाएं रहती हैं। यह मामला सिर्फ एक उदाहरण है कि कैसे कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए कुछ लोग अवैध तरीके से मोटी कमाई में जुटे हुए हैं।

इस अवैध धंधे पर वंदे भारत/ समृद्ध भारत ने पहले भी रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें हाईवे किनारे संचालित ढाबों और होटलों पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा किया गया था। हमारी रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया था कि कैसे इन स्थानों पर सतही तौर पर होटल और ढाबों का संचालन होता है, लेकिन पर्दे के पीछे अनैतिक व्यापार का खेल चलता है।

वंदे भारत/ समृद्ध भारत की पूर्व रिपोर्टों में ही इस बात की ओर इशारा किया गया था कि यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता तो यह अवैध नेटवर्क और अधिक फैल सकता है। अब हर्रैया पुलिस की यह कार्रवाई उस दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

पुलिस ने फिलहाल होटल संचालक और अन्य संदिग्धों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आ सकता है कि इस अवैध धंधे में स्थानीय स्तर पर और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस छापेमारी ने न केवल होटल संचालकों बल्कि आसपास के क्षेत्रों में संचालित अन्य संदिग्ध ठिकानों में भी हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय जनता अब उम्मीद जता रही है कि प्रशासन इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए और भी कठोर कदम उठाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!