A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhdara news:सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने पांच बालिकाओं को दिलाया शिक्षा का नया जीवन — प्रधानाचार्य अमर सिंह के सहयोग से मिशन शक्ति अभियान बना प्रेरणा की मिसाल

संवाददाता_राकेश कुमार कन्नौजिया

सोनभद्र। नारी सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे मिशन शक्ति अभियान को सोनभद्र में नई ऊंचाई देने का कार्य क्षेत्राधिकारी (मिशन शक्ति) डॉ. चारु द्विवेदी ने किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में उन्होंने शिक्षा से वंचित पांच बालिकाओं को फिर से स्कूल की मुख्यधारा से जोड़कर समाज में एक प्रेरक उदाहरण पेश किया।IMG 20251103 WA0077

थाना हाथीनाला क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल बेलहत्थी में आयोजित मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जब सीओ डॉ. द्विवेदी को पता चला कि पाँच बालिकाएँ किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ चुकी हैं, तो उन्होंने तत्काल पहल की। उन्होंने उनके अभिभावकों से संवाद कर बेटियों की शिक्षा का महत्व समझाया और प्रधानाचार्य अमर सिंह के सहयोग से पाँचों बालिकाओं का पुनः कक्षा 9 में प्रवेश कराया।

इन छात्राओं में रनिया पुत्री राम आधार निवासी कोड़री बेलहत्थी, पूजा कुमारी पुत्री जयप्रकाश निवासी भवानी कटरिया, ममता पुत्री राम बरन निवासी कोड़रा बेलहत्थी, सीता कुमारी पुत्री प्रताप निवासी बेलहत्थी और ज्योति पुत्री जय मंगल निवासी हथवानी शामिल हैं। प्रवेश उपरांत सभी बालिकाओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से स्कूल बैग प्रदान किए गए।IMG 20251103 WA0078

सीओ डॉ. द्विवेदी ने स्वयं अपने लैपटॉप से सभी छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन भरकर सबमिट किए ताकि उनकी शिक्षा आर्थिक रूप से बाधित न हो। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा — “शिक्षा ही आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी है, बेटियों को पढ़ाना ही सशक्त समाज की पहचान है।”IMG 20251103 WA0055

प्रधानाचार्य अमर सिंह ने कहा कि “डॉ. चारु द्विवेदी का यह प्रयास विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। शिक्षा से वंचित इन बेटियों को स्कूल में वापस लाना समाज के लिए एक नई राह दिखाने जैसा कदम है।”

कार्यक्रम के दौरान डॉ. द्विवेदी ने बालिकाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फेक अकाउंट, डिजिटल ब्लैकमेलिंग से बचाव और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 108, 1930 की जानकारी दी।

उनकी यह संवेदनशील पहल न केवल पाँच बालिकाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाली है, बल्कि यह साबित करती है कि जब प्रशासन और शिक्षा जगत मिलकर काम करें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव की नई सुबह निश्चित रूप से आती है।

सोनभद्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण का यह अध्याय लंबे समय तक मिसाल बनकर याद किया जाएगा।

 IMG 20251103 WA0055

Back to top button
error: Content is protected !!