A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबिजनोरशामली

शामली में 21 दिसम्बर को होने वाला कार्यक्रम सफल बनाने की अपील

ner

नजीबाबाद में श्री नामदेव समाज की एक विशेष बैठक श्री नामदेव धर्मशाला शिव मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें जिला शामली से पधारे आगंतुक रजनीश टॉक ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 21 दिसंबर को जिला शामली में श्री नामदेव समाज का एक विशाल कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में नामदेव समाज के लोग उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से समाज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। समाज के लोगों से आगामी 21 दिसंबर को कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की गई।

बैठक में श्री नामदेव कमेटी नजीबाबाद के प्रधान मदन गोपाल टांक, सुशील टांक, पीयूष, सतीश नामदेव, मनोज नामदेव, सुरेश टांक, आत्माराम, संजय, अतुल रोहिल्ला, सोनू आदित्य, प्रशांत, सोनू, सचिन, अजय, सुनील टांक, उज्जवल, सुधांशु, अमित, वेद प्रकाश, तरुण शंकर, संजीव, वासु नामदेव आदि काफी संख्या में नामदेव समाज के लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!