

निवाड़ी। मध्यप्रदेश शासन लोक सेवा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत स्पेशल क्लोज/मांग सुझाव क्लोज शिकायतों को रि-ओपन एवं स्थानांतरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना के साथ कार्य करें।
सीएम हेल्पलाइन और सुशासन पर विस्तृत चर्चा
बैठक में जिला लोकसेवा प्रबंधक नीतेश जैन एवं जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक अरविंद रघुवंशी ने आरसीव्हीपी नरोना अकादमी के सेवोत्तम कार्यक्रम अंतर्गत सुशासन के उद्देश्य, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं एमपी ई-सेवा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
कलेक्टर के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने कहा—
- प्रशासन का मूल कर्तव्य जनता को श्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करना है।
- कार्यालयीन समय की शुरुआत सीएम हेल्पलाइन एवं विभागीय मेल के अवलोकन से हो।
- कोई भी शिकायत Not Attended न रहे।
- अधिकारी आवेदकों से स्वयं दूरभाष पर संपर्क करें और समस्याओं को गंभीरता से सुनें।
- शिकायत का समाधान आवेदक की संतुष्टि के साथ किया जाए।
- यदि कार्य संभव न हो, तो कारण सहित सम्मानपूर्वक अवगत कराया जाए।
- जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।







