A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

सशस्त्र सीमा बल के जवान सुरजीत पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

05 1

सशस्त्र सीमा बल के जवान सुरजीत पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई06 1
रिपोर्टर इन्द्र जीत
लोकेशन सिरसा
सिरसा, 23 दिसम्बर।
गांव ढुकड़ा निवासी सशस्त्र सीमा बल के जवान सुरजीत मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। इस दौरान हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
गौरतलब है कि सशस्त्र सीमा बल के जवान सुरजीत सशस्त्र सीमा बल की यूनिट में गुवाहाटी क्षेत्र में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान गुवाहाटी के निकट एक सडक़ दुर्घटना में गत दिवस उनका दुखद निधन हो गया था। मंगलवार को पार्थिव शरीर सिरसा के गांव ढुकड़ा में लाया गया और उनके पुत्र राहुल और अश्वनी ने उन्हें मुखाग्नि दी। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार अजय कुमार व एसएचओ राधे श्याम ने पुष्पचक्र अर्पित कर जवान को नमन किया। जवान स्व. सुरजीत अपने पीछे पत्नी सीमा रानी, दो बेटे राहुल, अश्वनी, माता कौशल्या देवी, पिता भवरलाल सिंह को छोड़ गए। जवान सुरजीत के पार्थिव शरीर को पहले नाथूसरी चौपटा, जमाल व पैतृक गांव राजस्थान के गुडिय़ा भी ले जाया गया, जहां ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांव ढुकड़ा में उनके घर पर कुछ देर जवान के ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद गांव के चौक में ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी द्वारा जवान को सलामी दी गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्कूली बच्चों ने वीर जवान को सलामी दी।
इस दौरान ऐलनाबाद के विधायक भरत सिह बैनीवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, भारतीय जनता पार्टी से हनुमान कुंड्डïु, प्रकाश ममेरा, सीमा सुरक्षा बल से इंस्पेक्टर मोंटू सिंह, पंचायत समिति चेयरमैन सूरजभान, गांव ढुकड़ा के सरपंच राजेन्द्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।
Back to top button
error: Content is protected !!