A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

उर्वरक वितरण की नवीन प्रणाली ई-विकास पोर्टल पर प्रशिक्षण आयोजित

IMG 20260108 111037सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * म. प्र शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास के निदेशानुसार अविनाश रावत अपर कलेक्टर सागर की अध्‍यक्षता में संभाग स्‍तरीय उर्वरक वितरण की नवीन प्रणाली ई-विकास पोर्टल से संबंधित समस्‍त अधिकारियों का संभाग स्‍तरीय, प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें संयुक्‍त संचालक कृषि राजेश त्रिपाठी, संयुक्‍त आयुक्‍त सहकारिता, क्षेत्रीय प्रबंधक मार्कफेड, क्षेत्रीय प्रबंधक एम०पी० एग्रो एवं संभाग की समस्त उप संचालक कृषि परियोजना संचालक आत्मा, उप आयुक्त सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, प्रबन्धक प्राथमिक कृषि सहकारी समिति को उर्वरक वितरण हेतु कृषकों ई-टोकन प्रणाली के माध्‍यम से उर्वरक उवलब्‍धता सुनिश्‍चित करानें हेतु क्रिस्प भोपाल से आये आई०टी० अधिकारी द्वारा पोर्टल के बारे में विस्‍तृत जानकारी उपलब्‍ध कराई गई एवं मैदानी अमले बताई गई समस्‍याओं का समाधान किया गया। कृषकों को उर्वरक प्राप्‍त करनें हेतु घर बैठे etoken.mpkrishi.org पोर्टल पर उर्वरक उपलब्‍धता अनुसार निकटतम डबल लॉक केन्‍द्र/एम०पी०एग्रो केन्‍द्र/प्राथमिकता कृषि सहकारी समिति/ निजी विक्रताओ से ऑनलाइन पात्रता अनुसार उर्वरक बुक कर सकता है तथा अपनी सुगमता अनुसार उर्वरक उपलब्‍धता हेतु स्‍लॉट बुक करते समय होने वाली परेशानियों से बच सकते है। बुक किये गये टोकन की वैधता 72 घंटे की होगी उक्‍त अवधि में कृषक को स्‍लॉट अनुसार बुक उर्वरक को प्राप्‍त करना होगा समयावधि समाप्‍त होने के उपरांत बुक किये गया टोकन स्‍वत: ही निरस्‍त हो जायेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!