

चित्रकूट 8 जनवरी 2026
समाजसेवी संस्था इण्टरनेशनल पायनियर्स क्लब द्वारा बुजुर्ग महिलाओं तथा पुरुषों की चौपाल लगाकर कम्बल वितरण के साथ जागरूक भी किया गया
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट जन चौपाल को संबोधित करके हुए मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह जी ने कहा कि इस तरह की शीतलहर में समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब के अध्यक्ष केशव शिवहरे द्वारा अपनी टीम के साथ कंठीपुर गांव आकर कम्बल वितरित कर लोगों को चौपाल लगाकर जागरूक करना सराहनीय कार्य है। पुलिस अधीक्षक ने कहा आप लोग ज्यादा-से-ज्यादा बच्चों की शिक्षा,साफ-सफाई में ध्यान दीजिए तथा घर का वातावरण नशा मुक्त बनाएं। किसी को भी प्रकार कोई कठिनाई व परेशानी हो तो आप 1090 एवं 112 नंबर डायल कर लीजिए पुलिस हमेशा आपके साथ है, यदि आपकी कोई ना सुने तो सीधे मुझे बताएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा समाज में गिरते नैतिक मूल्यों के कारण ही परस्पर विवाद हो रहे हैं, जिन्हें आपसी संवाद सौहार्द से निपटाया जा सकता है। डॉ0 भूपेश द्विवेदी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस तरह के पुनीत कार्यों के लिए संस्था के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। स्वस्थ सोच के लिए स्वस्थ दिमाग होना चाहिये, जिसके लिए आप सभी का स्वास्थ ठीक होना चाहिए। लगाए गए निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ.सुधीर सिंह एम0ओ0 शिवरामपुर और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सभी का परीक्षण एवं निदान कर दवाएं भी उपलब्ध कराएं। संस्था के अध्यक्ष केशव शिवहरे ने कहा विगत 27 वर्षों से हमारी संस्था बिना किसी सरकारी अथवा गैर सरकारी अनुदान के सदस्यों के आपसी सहयोग से जरूरतमंदों को शीतकाल में आवश्यकतानुसार कंबल और ऊनी वस्त्र प्रदान करती हैं । आज इस भीषण ठंड में ग्राम कंठीपुर में एक सैकड़ा से अधिक परिवारों को कंबल का वितरण किया गया । साथ ही शिविर में सैकड़ों लोगों निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाया। उन्होंने ने कहा कि अग्रणी जिला प्रबंधक अनुराग शर्मा ने वित्तीय सहायता, नियमों एवं हो रहे आर्थिक अपराध से रोक थाम के उपाय बताए वहीं गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉ. राम नारायण त्रिपाठी ने धर्म की विधिवत् व्याख्या करते हुए युवा पीढी को संस्कारित होने की आवश्यकता को बल दिया।
इस अवसर पर पीआरओ पंकज तिवारी, सविता श्रीवास्तव नोडल मिशन शक्ति, ज्ञान चंद्र शुक्ल प्रायोजक शिक्षक विजय सिंह पटेल, संस्था पदाधिकारी महेन्द्र केसरवानी, डॉ0 विभांशु गुप्ता, विशाल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल सुनील सुहाने, राजेन्द्र गुप्ता, शिवम् गुप्ता, ओम प्रकाश साहूसहित लाभार्थी मौजूद रहे।





