अन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर पुलिस 25 जनवरी2026 को ‘टाइगर रन- रन फ्राॅम ड्रग्स रन फॉर लाइफ संस्करण का आयोजन करेगी

इस आयोजन का उद्देश्य मादक पदार्थों के प्रति जागरूकता फैलाना है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर, 18 जनवरी2026

=====> प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर शहर पुलिस के द्वारा 25 जनवरी2025 को ” टाइगर रन- रन फ्राॅम ड्रग्स रन फॉर लाइफ” दूसरे संस्करण का आयोजन कर रही है। इस आयोजन का मूल उद्देश्य समाज में फैल रहे मादक पदार्थों का दुरूपयोग और उसके हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता लाना और नागरिकों का बीच स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दौड़ की शुरुआत पुलिस मुख्यालय परिसर से की जायेगी। कल शनिवार को पुलिस भवन मे आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त डाॅ• रविन्द्र कुमार सिंघल जी ने कहा- इस आयोजन के पहले संस्करण मे जबरदस्त सफलता मिलने के बाद अब इस वर्ष भी “टाइगर रन” को बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने को आशा है।हमें अच्छे स्वास्थ्य एवं नशा मुक्त समाज बनाने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में अधिक से अधिक प्रतिभागियों की शामिल होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार इस आयोजन में दौड़ चार श्रेणियों में होंगी- 03 किमी• , 05 किमी•, 10 किमी•, और 21किमी• की हॉफ मैराथन। प्राप्त जानकारी अनुसार थ
दौड़ सुबह 05:30 बजे से प्रारंभ होगी इसके बाद 10 किमी• की दौड़ सुबह 05:45बजे, 05 किमी• दौड़ सुबह 06:15 बजे, 03किमी दौड़ सुबह 06:45 बजे शुरू होगी। प्राप्त जानकारी अनुसार सभी श्रेणियों के सफल विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जायेंगे। इस आयोजन मे भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी- www.tiger-run•in ऑनलाइन पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 22जनवरी2026 सेष24 जनवरीतक पुलिस मुख्यालय मे स्थित अलंकार सभागृह में एक प्रदर्शनी तथा टी शर्ट विचरण भी आयोजित किया जायेगा, जहां पर कि विशेषज्ञ दौड़ एवं नशा विरोधी अभियान संबंधित जानकारी भी साझा करेंगे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!