


सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में शासकीय विद्यालयो के प्राचार्यो के साथ बैठक आयोजित।
विगत वर्ष के परीक्षा परिणाम से इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा का बेहतर परिणाम लाने के दिए गए निर्देश
कमजोर छात्रो को बिना मानसिक दबाव के करे मोटिवेटः-गौरव बैनल
सिंगरौली: हाई स्कूल एवं हायर सेकन्ड्री के बोर्ड परीक्षा परिणाम विगत वर्ष के परीक्षा परिणाम से इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने हेतु रणनीति तैयार कर बचे हुयें समय में उतकृष्ट परिणाम हेतु प्रयास करे उक्त आशय का निर्देश जिला पंचायत सभागार में आयोजित शासकीय विद्यालयो के प्राचार्यो की बैठक के दौरान कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा दिया गया।कलेक्टर ने बैठक के प्रारंभ में ऐसे विद्यालय जिनके विगत वर्ष के परीक्षा परिणाम संतोष जनक नही थे संबंधित विद्यालय के प्राचार्यो से इस वर्ष के परिणामो को बेहतर बनाने के किए जा रहे तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही किस विषय मे बच्चे अनुत्तरीर्ण हुयें थे उसके संबंध में जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि कमजोर छात्रो को चिन्हित करते हुयें विषयवार वर्गीकरण कर उनके कमजोर विषयों में रेमिडियल क्लास के माध्यम से अभ्यास कराये। साथ ही ऐसे छात्र जो विद्यालय में अनुपस्थित रहते है उनके अभिभावको से सम्पर्क कर छात्रो को प्रति दिन विद्यालय में भेजने हेतु प्रेरित करे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि छात्रो को बिना मानसिक दवाब के बेहरत परीक्षा परिणाम लाने हेतु प्रोत्साहित करे। तथा उड़ान प्रोजेक्ट एवं निखार प्रोजेक्ट के तहत छात्रो को पिछले तीन वर्ष के प्रश्नो का नियमिति रूप से अभ्यास कराये साथ ही डाउट क्लियरिंग सत्र आयोजित कर छात्रो के शंकाओ का समाधान करे। बैठक के दौरान कलेक्टर के संज्ञान में यह बात आई की देवसर विकास खण्ड अंतर्गत विद्यालयो के परीक्षा परिणाम चितरंगी विकास खण्ड के तुलना में कम रहे है कलेक्टर ने देवसर क्षेत्रांतर्गत विद्यालय के प्राचार्यो को बेहतर रणनीति तैयार कर उतकृष्ट परीक्षा परिणाम लाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी एवं उनके टीम को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओ का समय कम है जिन विद्यालयो के परीक्षा परिणाम विगत वर्ष में कम रहे उनमें विशेश निगरानी रखे।
कलेक्टर को चितरंगी क्षेत्र के दूरांचल विद्यालय बगदरा के प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि 10 वी एवं 12 कक्षा के अध्ययनरत कुछ छात्र दूसरे प्रदेशो में कार्य कर रहे है जिससे उनकी उपस्थित कम है कलेक्टर ने इस तथ्य को गंभीरता पूर्वक लेते हुयें निर्देश दिए कि नाबालिग छात्रो से काम कराने के लिए ले जाने वाले व्यक्तियो, संविदाकारो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाही हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करे। बैठक के अंत में कलेक्टर ने उपस्थित प्राचार्यो से आपेक्षा किया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष विद्यालयो का परीक्षा परिणाम बेहतर रहेगा। तथा सिंगरौली जिले के छात्र बोर्ड परीक्षा की मैरिट लिस्ट में अपना स्थान बनायेगे। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, सहायक संचालक शिक्षा विभाग कविता त्रिपाठी सहित विद्यालयो के प्राचार्य गण उपस्थित रहे।



