A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

धार भोजशाला परिसर मे शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन, पूजन, हवन और नमाज संपन्न*

 

 

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड Screenshot 2026 01 23 23 35 37 239 com.twitter.android edit Screenshot 2026 01 23 23 35 56 353 com.twitter.android edit    धार 23 जनवरी 2026/बसंत पंचमी पर्व पर धार के भोजशाला संरक्षित परिसर में शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर मां वाग्देवी के दर्शन किए। भोजशाला परिसर में हवन पूजन भी लगातार जारी रहा।

जिला प्रशासन द्वारा भोजशाला संरक्षित परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए। जिला प्रशासन द्वारा भोजशाला परिसर के पास ही पुलिस कंट्रोल रूम, अस्थाई चिकित्सालय सीसीटीवी मॉनिटरिंग और मीडिया सेंटर जैसी व्यवस्थाएं की गई थीं। संभागायुक्त इंदौर संभाग डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने इस दौरान अन्य अधिकारियों के साथ भोजशाला परिसर का लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में मुस्लिम समाज की नमाज भी नियत किए गए स्थान पर 1 बजे से 3 बजे के बीच निर्विघ्न संपन्न हुई। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने सभी नागरिकों के धैर्य को सराहा और धन्यवाद देते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए नागरिकों का आभार प्रकट किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!