
डीडवाना-कुचामन, श्रम विभाग का श्रम कल्याण अधिकारी” कार्यालय डीडवाना-कुचामन में स्थापित कर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।कार्यालय में कार्यालय प्रमुख श्रम कल्याण अधिकारी एवं दो श्रम निरीक्षकों के पद स्वीकृत किए गए हैं।
श्रम कल्याण अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि श्रम विभाग का कार्यालय खुलने से जिले के श्रमिकों को अब नागौर कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी, शीघ्र ही जिले के श्रमिकों से संबंधित डेटा, पुराने आवेदन ऑनलाईन पोर्टल पर नवीन कार्यालय में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे, जिसके उपरांत श्रमिक कार्ड, निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना, हिताधिकारी की सामान्य दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने की दशा में सहायता योजना आदि के आवेदनों का निस्तारण डीडवाना-कुचामन कार्यालय से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
कार्यालय पता- कार्यालय श्रम कल्याण अधिकारी, ग्रामोत्थान बालिका विद्यालय के सामने वार्ड नम्बर-1, डीडवाना-लाडनूं रोड़, डीडवाना-कुचामन । ।
ई-मेल Iwo.deedwana.lc@gmail.com






