
जनपद मीरजापुर थाना को० शहर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटर साइकिल, 11 इंजन, 03 चचिम व मोटर साइकिल के पार्ट बरामद
जनपद मीरजापुर थाना को० शहर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटर साइकिल, 11 इंजन, 03 चचिम व मोटर साइकिल के पार्ट बरामद

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को० शहर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांकः 07.04.2026 को थाना को०शहर व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को जरिए मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को० शहर क्षेत्रांतर्गत कचहरी तिराहे के पास से 01 व्यक्ति पवन कुमार विश्वकर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पवन उपरोक्त की निशानदेही पर उसके अन्य 03 साथियों महेश कुमार बिन्द पुत्र शोभनाथ बिन्द निवासी डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, रमेश केशरी पुत्र शिवपुजन केशरी निवासी गैपुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व पिन्टु कुमार बिन्द पुत्र सुद्ध कुमार बिन्द निवासी थानीपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 अन्य मोटर साइकिल (कुल 02 मोटर साइकिल), 11 अदद इंजन, 03 अदद कटी हुई चेचिस, 06 सेलेन्सर, 04 अदद मोटर साइचकिल की टंकी, 22 अदद मोटर साइकिल की रिंग व मोटर साइकिल के अन्य पार्ट्स बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को०शहर पर मु0अ0सं0-59/2026 धारा 317(2), 317(4),317(5),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा०न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है जोकि भिन्न-भिन्न स्थानों से मौका देखकर मोटरसाइकिलों की चोरी करते है तथा नम्बर प्लेट हटाकर उसे छिपाकर रखते है ताकि किसी को संदेह न हो। चोरी की मोटरसाइकिलों को एकत्रित कर उनके पार्टस को अलग-अलग काट देते है जिससे उसकी पहचान न हो सके तथा बेचने में भी आसानी हो। इस प्रकार से चोरी की मोटर साइकिलों को काट कर बेच देते है तथा जो धन प्राप्त होता है उसे आपस में बाट लेते है तथा उसी पैसे से अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है।नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण= 1. पवन कुमार विश्वकर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 36 वर्ष। 2. महेश कुमार बिन्द पुत्र शोभनाथ बिन्द निवासी डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-24 वर्ष। 3. रमेश केशरी पुत्र शिवपुजन केशरी निवासी गैपुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-26 वर्ष । 4. पिन्टु कुमार बिन्द पुत्र सुडू कुमार बिन्द निवासी थानीपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही, उम्र करीब 25 वर्ष।
पंजीकत अभियोग= मु0अ0सं0-59/2026 धारा 317 (2), 317(4), 317(5),3 (5) बीएनएस थाना को शहर जनपद मीरजापुर।
विवरण बरामदगी= 02 मोटर साइकिल, 11 अदद इंजन, 03 अदद कटी हुई चेचिस, 06 सेलेन्सर, 04 अदद मोटर साइचकिल की टंकी, 22 अदद मोटर साइकिल की रिंग व मोटर साइकिल के अन्य पार्ट बरामद ।
आपराधिक इतिहाम अभियुक्तगण-1. मु0अ0सं0-57/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को० शहर जनपद मीरजापुर। 2. मु0अ0सं0-20/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को० शहर जनपद मीरजापुर। 3. मु0अ0सं0-10/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को० शहर जनपद मीरजापुर । 4. मु0अ0सं0-45/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को० शहर जनपद मीरजापुर। 5. मु0अ0सं0-35/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को० शहर जनपद मीरजापुर । 6. मु0अ0सं0-51/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को० शहर जनपद मीरजापुर। 7. मु0अ0सं0-48/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को० शहर जनपद मीरजापुर । 8. मु0अ0सं0-58/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को० शहर जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम_ थानाध्यक्ष दया शंकर ओझा मय पुलिस टीम थाना को०शहर जनपद मीरजापुर। उप-निरीक्षक मनोज कुमार राय चौकी प्रभारी अस्पताल व उप निरीक्षक धन्नजय सिंह चौकी प्रभारी कचहरी, थाना को०शहर मय पुलिस टीम । प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह सर्विलांस एसओजी मय पुलिस टीम।













