
राम कथा संतों के सान्निध्य में भक्तिमय हुआ खारड़ा नगर साधु संतों का आगमन भामाशाहों का किया सम्मान।
रिपोर्टर शंकर लाल फुलवारिया
खारड़ा गांव में चल रहे 9 दिवसीय श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत राम कथा के 8 वे दिन गुरुवार 30/4/26को कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई, भांकरी वाला सरपंच अमराराम बेनीवाल में शिरकत की समिति द्वारा बहुमान किया गया, कांग्रेस नेता ने राम, भरत व तुलसीदास जी के बारे में बताया।
राम कथा का शुभारंभ महंत श्रवणदास महाराज के मंगल उद्बोधन से हुआ। उनके सानिध्य में परशुराम गिरी महाराज, म्यज, चेतन गिरी महाराज, केशव महाराज, रमेश दास महाराज, हरिदास महाराज व नारायण दास महाराज सहित देशभर से पधारे सिद्ध संतों का आगमन। भामाशाहों का किया सम्मान इस दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी भाव-विभोर होकर नाचने लगे। कई श्रद्धालुओं की आंखें भक्ति भाव से नम हो गईं।
आज प्रकाशदास महाराज देंगे भजनों की प्रस्तुति : आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 30 अप्रैल को प्रकाशदास महाराज अपनी टीम के साथ विशेष प्रस्तुति देंगे। उनके साथ मारवाड़ के प्रसिद्ध भजन कलाकार भी मंच साझा करेंगे। देर रात तक चलने वाली इस भजन संध्या को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
महायज्ञ-कथा में प्रतिदिन हजारों की भीड़ ब्रह्म मुहूर्त से ही नव कुंडात्मक महायज्ञ में आहुतियों का दौर शुरू हो जाता है। विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच बड़ी संख्या में यजमान व श्रद्धालु यज्ञ में भाग ले रहे हैं। दोपहर में साध्वी सत्य सिद्धा गिरी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदशों का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। कथा पंडाल में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कथा श्रवण कर रहे हैं। श्री राम दरबार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कल शुक्रवार को शुभअवसर पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है।
80 कार्यकर्ताओं की टीम: इस आयोजन को सफल बनाने के लिए 60 से अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम एक महीने से दिन-रात सेवा में में जुटी है। संतों के निर्देश पर भोजन, पानी, पार्किंग, साफ-सफाई, सुरक्षा, मेडिकल जैसी हर व्यवस्था के लिए टीमें बनाई हैं। खारड़ा, चोटिला, बाडाई, सवाईपुरा, गाजनगढ़, कानावास ढाबर सहित 20 से अधिक गांवों के ग्रामीण सेवा दे रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी-भोजन की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जाप्ता तैनात है। व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग स्वयं संत समाज कर रहा है। महंत श्रवणदास महाराज ने कहा कि यह आयोजन केवल खारड़ा का नहीं पुरे क्षेत्र का है।

















