A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सहारनपुर।“नानौता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 किलो अवैध पटाखों के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद”

शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 60 किलोग्राम अवैध पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 2.18.17 PM

🚨💥 “नानौता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 किलो अवैध पटाखों के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद” 💥🚨

सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नानौता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 60 किलोग्राम अवैध पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री नवीन कुमार सैनी के नेतृत्व में दिनांक 13 मई 2026 की शाम थाना नानौता पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध पटाखे लेकर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संगम नहर से काशीपुर जाने वाले रास्ते पर बने नहर पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कपिल पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम कुआँखेड़ा थाना नानौता जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 60 किलोग्राम अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना नानौता में मु0अ0सं0 102/26 धारा 288 बीएनएस तथा 5/9बी(1)(ए) विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह करनाल स्थित एक फैक्ट्री से पटाखे खरीदकर लाया था और उन्हें महंगे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बिना अनुमति भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखना गंभीर अपराध है और इससे जनसुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता था। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से संभावित हादसे को टाल दिया गया।

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 जितेन्द्र सिंह, उ0नि0 जसपाल सिंह, उ0नि0 निपेन्द्र सिंह तथा है0का0 106 विक्रांतमान शामिल रहे। पुलिस टीम की सतर्कता और सक्रियता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध पटाखों, विस्फोटक सामग्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: एलिक सिंह
सहारनपुर
📞 संपर्क: 8217554083
🖋 संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

📢 खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना हेतु संपर्क करें।
Facebook Channel Follow करें

https://www.facebook.com/chhavi.singh.37017

Back to top button
error: Content is protected !!