
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 257 तीर्थ यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया ने सागर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तीर्थ यात्रियों के चेहरों पर माता के दर्शन की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सागर जिले से 257 यात्री वैष्णो देवी के लिए रवाना किए गए हैं। यह यात्रा 19 मई से शुरू होकर 25 मई को संपन्न होगी। यात्रा के दौरान यात्रियों के भोजन, आवास, चिकित्सा और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। तीर्थ यात्रियों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि इस योजना से हमें बिना किसी खर्च के माता के दरबार में जाने का सौभाग्य मिला है।






