A2Z सभी खबर सभी जिले की

सागर कोषालय में तीन दिवसीय जी.पी.एफ.समाधान कैम्प 1 जून से

FB IMG 1778500378436 3सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) म०प्र० ग्वालियर के निर्देशानुसार सागर कोषालय के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के साथ दिनांक 01 जून 2026 से 03 जून 2026 तक ई-दक्ष सागर/कोषालय सागर में गुमशुदा कटौतियों एवं अप्रविष्ट मदों के निराकरण हेतु सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) जागरूकता एवं समाधान कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प में अभिदाताओं की मिसिंग कटौतियों के समायोजन के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे सामान्य भविष्य निधि कटौती पत्रक, वेतन देयक, चालान की प्रति, कैशबुक एवं बिल रजिस्टर की प्रमाणित प्रतियों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से अधिक से अधिक अभिदाताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है ताकि प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जा सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभिदाताओं की मिसिंग कटौतियों का समायोजन न होने की स्थिति में संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी उत्तरदायी होंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!