A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाइक सवार मां और बच्चे को ट्रक ने रौंदा

दोनों की दर्दनाक मौत

इटवा, सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र में बदलिया कन्या डिग्री कॉलेज के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां और बच्चे को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

IMG 20260530 204656

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तथा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!