

कांठ (मुरादाबाद)। कांठ नगर के पट्टी मौढ़ा स्थित राम सिंह शॉर्ट हैंड एवं टाईप सेंटर पर अभ्यास कर उत्तर प्रदेश पुलिस सहित अन्य सरकारी विभागों में विभिन्न पदों के लिए नौकरी में चयनित हुए 36 अभ्यार्थियों का शनिवार को आशीर्वाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चयनित अभ्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। मेहनत और लगन से ग्रहण की गई शिक्षा से ही कामयाबी मिलती है। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के जरिए की देश और समाज की सेवा की जा सकती है। उन्होंने सेंटर पर अभ्यासरत छात्र-छात्राओं को भी अपने लक्ष्य के मुताबिक सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी करने को प्रेरित किया। इसी के साथ विधायक ने उत्तर प्रदेश एसआई स्टेनों (गोपनीय) विभाग सहित अन्य विभागों में नौकरियों के लिए चयनित हुए सेंटर के अभ्यार्थी अमित गोला, गौरव चौहान, मोहम्मद रफी, मुबारिक हुसैन, अजीम, नाजिम रजा, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद जीशान, वसीम, आशु, मोहित, विकुल, सोहित कुमार, अंकित कुमार, आकांक्षा चौहान, सचिन त्यागी, शाहनवाज, अंकित पुष्पराज, हरविंदर कुमार, शहाबुद्दीन, नरेंद्र प्रजापति, रूची चौहान, ओमकार सैनी, गोलू त्यागी, रवि सैनी, सोनम चौहान, सुबोध कुमार, दिनेश कुमार, सतीश कुमार, सरल कुमार, देवेेंद्र कुमार, अरशद, करीमुद्दीन, सिम्मी पाल और इरशाद को मैडल व फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।














