
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 14 जुलाई 2026
—:: हरियाणा से पूर्व राज्यसभा सांसद नंदकिशोर गोयनका जी का कल 13 जुलाई 2026 सोमवार को निधन हो गया है। गोयनका जी 96 की आयु के थे। नंदकिशोर गोयनका एक्सेल ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. सुभाष चंद्रा जी के पिता थे। जानकारी के अनुसार नंदकिशोर गोयनका जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। नंदकिशोर गोयनका जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के मरीन ड्राईव स्थित ए रोड वसंत सागर में रखा गया है। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को विशेष विमान से हिसार लाया जायेगा ,इसके बाद मोहना स्थित उनके आवास स्थल पर लोगो के अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार नंदकिशोर गोयनका जी के पार्थिव शरीर कल बुधवार अग्रोहा स्थित गोयनका उद्यान में अंतिम संस्कार किया जायेगा।.नंदकिशोर जी हिसार के आदमपुर कस्बे के गांव सदलपुर के निवासी थे। नंदकिशोर जी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक से भी जुड़ाव रहा और उन्होनें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाई थी।म नंदकिशोर जी ने हिसार और हरियाणा की कई सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के संचालन और विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नंदकिशोर जी के सबसे बड़े पुत्र डाॅ. सुभाषचंद्रा जी हैं, इसके अलावा उनके परिवार में लक्ष्मीनारायण, जवाहर , अशोक, भी उनके पुत्र है। डाॅ. सुभाषचंद्रा जी का हिसार की मोहना मंडी में पैतृक आवास है। ।।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।। ॐ शांति।।







