A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सत्यम होटल परिसर से अवैध शराब सहित 7500 रुपए का मशरूका बरामद, कर्रापुर में जहरीली अवैध शराब एवं महुआ किया नष्ट

IMG 20260829 223829

IMG 20260829 223851सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में सागर पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना बहेरिया पुलिस द्वारा थाना प्रभारी उनि. शशिकांत गुर्जर के नेतृत्व में दिनांक 29.08.2026 को अवैध शराब के विरुद्ध दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। दिनांक 29.08.2026 को थाना बहेरिया पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कर्रापुर कस्बे में एक व्यक्ति अमानक एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक जहरीली शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति अपने घर के पास सफेद रंग का प्लास्टिक का कुप्पा छोड़कर मौके से फरार हो गया। कुप्पे की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 05 लीटर मटमैले रंग की तीखी गंध वाली संदिग्ध जहरीली शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 500 रुपये है, बरामद हुई। उक्त शराब प्रथम दृष्टया मानव सेवन के लिए अनुपयुक्त प्रतीत हुई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर फरार व्यक्ति की पहचान सेवक अहिरवार के रूप में हुई। उसके घर के आंगन की तलाशी लेने पर विभिन्न कुप्पों में अवैध देशी शराब बनाने हेतु महुआ की लहान भरी हुई मिली, जिसे मौके पर नष्ट किया गया। जहरीली शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी सेवक अहिरवार के विरुद्ध धारा 49(ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।इसी दौरान पुलिस टीम को भ्रमण के समय सूचना प्राप्त हुई कि एनएच-44 स्थित सत्यम होटल परिसर में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर सत्यम होटल के बगल में बने टपरे से एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सहेन्द्र पिता नारायण यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सडेरी बताया। गवाहों की उपस्थिति में टपरे की तलाशी लेने पर काउंटर के नीचे गोवा व्हिस्की के कुल 27 पाव, कीमत करीब 3,000 रुपये, रखे मिले। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त करीब 4,500 रुपये नगद बरामद हुए। इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 7,500 रुपये का मशरूका बरामद किया गया। आरोपी से शराब रखने एवं बेचने का वैध लाइसेंस मांगा गया, जो उसके पास नहीं होना पाया गया। आरोपी सहेन्द्र यादव के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।सागर पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उनि. शशिकांत गुर्जर, थाना प्रभारी बहेरिया, सउनि. श्रीधर अहिरवार, सउनि. हल्केभाई मोरिया, प्रआर. परमलाल, प्रआर. सुनील पांडे, प्रआर. दीपक गुरूंग, आर. राजेन्द्र लोधी, आर. देवेन्द्र सोनी, आर. बबलू पटैल (आर. 139), आर. शिवम कटारे, आर. शुभम सेंगर, आर. मुकेश व्यास, आर. मनाष यादव, आर. गजेन्द्र सुमन एवं म.आर. दिव्या की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!