A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ओरछा में 2 दिन बीजेपी दिग्गजों का जमावड़ा, जेन जी पर पकड़ मजबूत करने की बनेगी स्ट्रेटेजी

ओरछा में 2 दिन बीजेपी दिग्गजों का जमावड़ा, जेन जी पर पकड़ मजबूत करने की बनेगी स्ट्रेटेजी

ओरछा में 2 दिन बीजेपी दिग्गजों का जमावड़ा, जेन जी पर पकड़ मजबूत करने की बनेगी स्ट्रेटेजीimages 1

images
निवाड़ी: मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धार्मिक नगरी ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक रविवार से शुरू हो रही है. ओरछा के राजमहल पैलेस होटल और राजविलास होटल में 30 और 31 अगस्त होने वाली इस बैठक को पार्टी प्रदेश संगठन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कार्यसमिति की यह पहली बैठक है.

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सीएम डॉ मोहन यादव के अलावा 106 कार्यकारिणी सदस्यों को मिलकर 350 प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम से होगी. पूरी कार्यसमिति इस कार्यक्रम को एक साथ बैठकर सुनेगी. बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर आगामी तीन माह के संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों का रोडमैप तैयार होगा. दिल्ली आंदोलन के बाद मध्य प्रदेश में जेन जी पर पकड़ मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी.

दो दिवसीय बैठक में पहले दिन संगठन से लेकर विकसित भारत तक विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी

कार्यक्रम की शुरुआत 30 अगस्त को सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक रजिस्ट्रेशन से होगा.10:30 बजे ध्वजारोहन और 10:45 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन.11:00 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे.11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उद्घाटन सत्र होगा.दोपहर के सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इसके बाद संगठनात्मक चर्चा, ‘समरसता का संकल्प’ तथा ‘विकसित भारत 2047’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा.शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रात्रि में सभी नेता राम राजा मंदिर, ओरछा के दर्शन करेंगे31 अगस्त को सुबह 9:45 बजे ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला आयोजित होगी. इसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक समापन सत्र होगा.
बैठक के दौरान पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के साथ केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा.
कौन-कौन होगा कार्य समिति बैठक में शामिल

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल की कार्यकारिणी की यह पहली बैठक है. दतिया उपचुनाव की वजह से जुलाई में होने वाली इस बैठक को टाल दिया गया था. कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, इंदर सिंह परमार, राव उदय प्रताप, तुलसी सिलावट शामिल होंगे.

इसके अलावा निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य, अरविंद भदौरिया सहित सभी 106 प्रदेश कार्यसमिति के अलावा स्थायी आमंत्रित सदस्यों में सुमित्रा महाजन, सत्यनारायण जटिया सहित 41 सदस्य, संगठनात्मक पदाधिकारी, विधायक, सांसद सहित बैठक में करीबन 350 नेता मौजूद रहेंगे. नेताओं के ओरछा में रूकने के लिए होटलों में 400 से ज्यादा रूम बुक किए गए हैं.

तैयारियों में जुटे रहे प्रदेश अध्यक्ष
संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने आखिरी दिन ओरछा पहुंचकर मोर्चा संभाला. उन्होंने ओरछा में स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

उन्होंने प्रतिनिधियों के ठहरने, बैठक के स्थान, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की. बैठक के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. बैठक मेंप्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवालने कार्यकर्ताओं से कहा, “सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वाहन करें. जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभाने पर इसका प्रभाव अपने आप बढ़ता है. मेहमान नवाजी और व्यवस्थाएं इतनी बेहतर हों कि इस बैठक को लंबे समय तक याद रखा जा सके.”

क्या होगा कार्यसमिति की बैठक में
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव से लेकर 2028 तक के चुनावों को ध्यान में रखकर अल्पकालीन और दीर्घकालीन कार्यक्रम तय किए जाएंगे. बीजेपी कार्यसमिति के सभी 106 सदस्यों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी देने पर विचार किया जा सकता है. इसके अलावा बूथ स्तर और पंचायत स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने, कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर उन पर विशेष फोकस करने की रणनीति बनाई जाएगी.

कंटेंट क्रिएटर बनेंगे मध्य प्रदेश में बीजेपी के कैटेलिस्ट, Gen Z से जुड़ने कॉफी विद मोहन यादव की तैयारीBJP ने बदली अपनी Gen-Z योजना, छात्रों से सीधे संवाद के लिए शुरू किया अभियान
इसके अलावा पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पुराने कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. दिल्ली आंदोलन के बाद अब बीजेपी के लिए जेन जी और जेन अल्फा को आकर्षित करना बड़ी चुनौती और अवसर दोनों हैं. इसके लिए प्रदेश में नए अभियान शुरू किए जाने पर विचार किया जाएगा. इसके लिए इस पीढ़ी को पसंद आने वाले नाम रखे जाएंगे.

Back to top button
error: Content is protected !!