A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

लोकसभा निर्वाचनः चौथे दिन 5 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किये नाम-निर्देशन पत्र

सतना – 3 अप्रैल 2024/लोकसभा निर्वाचन-2024 के कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 28 मार्च से जारी है। बुधवार 3 अप्रैल को सतना संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन जमा करने के चौथे दिन 5 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इनमें अभ्यर्थी गणेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से, अशोक कुमार ने बहुजन द्रविड़ पार्टी से, हरिशंकर प्रसाद ने भारतीय जन मोर्चा पार्टी से, ननकू ने अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी से तथा ऋषभ सिंह उर्फ रिषभ सिंह ने निर्दलीय अभ्यर्थी के रुप में अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर अनुराग वर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। चौथे दिन कुल 9 नामांकन पत्र दाखिल हुये। इनमें से गणेश सिंह और हरिशंकर प्रसाद ने दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किये। बुधवार को अशोक कुमार, ननकू और ऋषभ सिंह ने पहली बार नामांकन दाखिल किये। शेष गणेश सिंह और हरिशंकर प्रसाद ने पहले भी नामांकन दाखिल किये थे।

अब तक 9 अभ्यर्थियों द्वारा 17 नामांकन पत्र दाखिल लोकसभा निर्वाचन 2024 में 3 अप्रैल तक की स्थिति में कुल 9 अभ्यर्थियों द्वारा 17 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं। जिसमें से 28 मार्च को शून्य, 30 मार्च को 2, 2 अप्रैल को 6 एवं 3 अप्रैल को 9 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल हुये हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!