A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अंबेडकर नगर: पूर्व में बारात में हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर: पूर्व में बारात में हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार Image 4436

 

अंबेडकरनगर जहांगीरगंज मैरिज हाल पर वैवाहिक कार्यक्रम में द्वारचार के दौरान बदमाशों द्वारा बारात मालिक के सहयोगी से रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार होने के मामले में एक माह बाद पुलिस ने दो बदमाशों को स्वाट टीम की मदद से 4920/ रुपए की नकदी समेत पकड़ने का दावा किया है। गत 4 मार्च को जहांगीरगंज के गिरैया बाजार के निकट गंगासागर में स्थित एक मैरिज हाल में शादी समारोह का आयोजन था संतकबीरनगर के धनघटा थाने के बगाही निवासी सुभाष तिवारी के छोटे भाई की शादी के लिए बारात आई थी इसी बीच रात करीब 9:00 बजे डीजे के साथ नाचते गाते द्वार पूजा के लिए बरात रवाना हुई तो सुभाष के सहयोगी नरेंद्र यादव रूपयों से भरा बैग जिसमें करीब 70 हजार की नकदी मौजूद थी, लेकर चल रहे थे तभी उक्त बैग छीनकर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए थे । बारातियों के बीच बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई उक्त घटना के बाद अफरातफरी मच गई थी। हालांकि पुलिस ने घटना का अल्पीकरण करते हुए नरेंद्र यादव की तहरीर पर महज बैग गिरने के बाद हुई चोरी का मुकदमा दर्ज किया था । उक्त घटना में पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी अब एक माह बाद अचानक घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने दावा किया कि 13 अप्रैल को दरोगा भवानी प्रसाद मिश्र, हरिकेश बहादुर यादव ,हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश सिंह व पवन चतुर्वेदी , कांस्टेबल दिनेश चौहान व धर्मेंद्र यादव व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में ऐनवां मोड़ नहर के पास से दबोचने में कामयाबी का दावा किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त की पहचान थाना जलालपुर के शाहपुर फिरोजपुर निवासी पंकज लोना व देवा के रूप में हुई। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व निशानदेही पर 4920/ रुपए की नकदी भी बरामद करने का दावा किया गया। प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!