A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोटाराजस्थान
Trending

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान द्वारा परिंडा अभियान निरंतर चलाया जा रहा है

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान द्वारा माध्यम से परिंदा अभियान के तहत आज शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र में बांधे गए परिंडे

मयूर सोनी की रिपोर्ट

*श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान* द्वारा*बारां* Screenshot 2024 04 18 17 06 34 70 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7Screenshot 2024 04 18 17 06 12 02 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7संस्थान के मुकेश सोनी ने बताया कि भीषण गर्मी में जब मनुष्य बेहाल हो जाता है तो आप कल्पना कीजिए कि यह मासूम पक्षियों की क्या हालत होती होगी?…

इस गर्मी में एक अच्छी आदत डालिए और अपने घर आंगन में बालकनी में आसपास जहां बड़े पेड़ लगे हुए हैं उन पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधने और उनमें दाना पानी की व्यवस्था करें और हो सके तो उनके लिए पक्षीघर की व्यवस्था करें।

संस्थान की *सोनल सोनी* ने बताया कि हर वर्ष की भांति परिंडा अभियान संस्थान द्वारा पूरे जोर शोर से चलाया जा रहा है। पिछले वर्ष भी सैकड़ो परिंडे लगाए गए थे। रितेश मीणा ने बताया कि आज के इस परिंडे अभियान में शिवाजी कॉलोनी, मंदिर, पार्क, मनोहर घाट और कई बड़े पेड़ों पर परिंडे बांधे गए और उनमें पानी भरने के लिए जिम्मेदारी दी गई। आज के इस अभियान में ,,,शरद जी दाधीच, संदीप जी शर्मा, हेमराज जी गुर्जर भरत जी पोरवाल,विनय जी गुप्ता, गायत्री जी गौतम , नितिका जी गौतम ,महेन्द्र जी सोनी आदि कई कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। संस्थान के मुकेश सोनी ने आज के अभियान में सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दियाl

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!