A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अंबेडकर नगर* मतदाताओं को जागरूक करने और महिला-पुरुष मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सुनिश्चित करने का संदेश दिया है। 

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

* अंबेडकर नगर* मतदाताओं को जागरूक करने और महिला-पुरुष मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के बसखारी रोड, पटेल नगर स्थित सेंट फ्रांसिस जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा शुक्रवार को मतदाता जन जागरुकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने अभियान के तहत जिले में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया है। IMG 20240419 WA0010 IMG 20240419 WA0009 1

विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली कचहरी चौराहा, औलियापुर कॉलोनी, राहुल नगर, राबी बहाउद्दीनपुर, पटेल नगर तिराहा होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्र- छात्राएँ मतदाताओं को जागरूक करने वाले संदेश लिखे तख्तियां बैनर थाम कर नारे लगाते हुए चल रहे थे। छात्र-छात्राओं मतदाताओं से निर्भय होकर बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने का संदेश दे रहे थे। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री राम कीरत वर्मा, डायरेक्टर प्रभाकर वर्मा, प्रिंसिपल श्रीमती आभा सिंह, एस. एन. वर्मा, पूजा श्रीवास्तवा, शिखा , बोधांजलि, कमलेश, निशात, नितीश, नेहा सहित अन्य मौजूद रहे।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!