सिद्धार्थनगर 

कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ कार्यों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

बाढ़ से संबंधित समस्त तैयारियाँ 30 जून 2024 से पूर्व पूर्ण कराने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

IMG 20240425 WA0016 1

सिद्धार्थनगर. जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि जनपद बाढ़ के समय बाढ़ निरोधक कार्याे पर बाढ़ के समय आवश्यक सामाग्री कार्य स्थल पर पहुँचाने हेतु साधन, क्षतिग्रस्त स्थलों पर मरम्मत के लिये आवश्यकतानुसार श्रमिकों की व्यवस्था, बाढ़ के समय सुरक्षार्थ, आवश्यकता पड़ने पर पी0ए0सी0 पुलिस तथा होमगार्ड के द्वारा पेट्रोलिंग का प्रबन्ध करना, कंट्रोल रूम व बाढ़ चौकियो को सक्रिय करना सहित राहत सामाग्रियों की समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएँ नियमानुसार टेण्डर आदि की प्रक्रिया पूर्ण करते हुये सुनिश्चित करा ली जाए। जिलाधिकारी ने क्वार्डिनेटर आपदा राहत एवं अधिशासी अभियन्ता अधिशासी अभियन्ता सिचाई विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में नाविको/गोताखोरो को चिन्हित करते हुये उनके नाम, मोबाइल नम्बर की सूची बनाते हुये पर्याप्त मात्रा में नाव की भी व्यवस्था करा ली जाए। बन्धो के मरम्मत व कटान वाले क्षेत्रों में सर्वे कर बांध का पानी निकालने से पूर्व इसकी सूचना प्रसारित करना तथा सीमेंट आदि की बोरियों में बालू भरवाकर वर्षा से पूर्व बांधो के किनारे रखवाने की व्यवस्था के भी निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि बाढ़ के समय बनायी जाने वाले शरणलाय व पशुओं के लिये शरणलाय आदि को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करा ली जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को भी निर्देशित करते हुये कहा कि संक्रामक बीमारियों के बचाव हेतु आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, मेडिकल टीम का गठन, पशुओं के लिये चारा आदि की व्यवस्था सहित बाढ़ के पश्चात तत्काल सफाई व्यवस्था हेतु सफाई कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। बाढ़ से संबंधित समस्त तैयारियां 30 जून 2024 से पूर्व पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाशंकर, समस्त उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० डी०के० चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड, ड्रेनेज खण्ड व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!