A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

*आगरा के फतेहाबाद में 3 मई को रोड शो, हर समीकरण को साधने आ रही है प्रियंका फतेहपुर

आगरा में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस हर समीकरण पर नजर बनाए हुए है। फतेहपुरसीकरी

*आगरा चुनावी अपडेट*

 

*आगरा के फतेहाबाद में 3 मई को रोड शो, हर समीकरण को साधने आ रही है प्रियंका फतेहपुर सीकरी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगेंगी वोट*

 

 

आगरा में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस हर समीकरण पर नजर बनाए हुए है। फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में वोट मांगने के लिए प्रियंका गांधी तीन मई को फतेहाबाद में रोड शो करेंगी। लगभग डेढ़ घंटे में प्रियंका गांधी हर वर्ग से संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेंगी।

 

तीन मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो फतेहाबाद में प्रस्तावित है। प्रियंका गांधी का रोड शो बाह तिराहा फतेहाबाद से गांधी चौराहा, अंबेडकर चौक होते हुए बस स्टैंड पर जाकर खत्म होगा। इसके लिए कांग्रेस तैयारियों में लगी हुई है।

 

गाड़ियों के काफिले से लेकर भीड़ जुटाने तक के लिए जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि प्रियंका गांधी बाईपास से एंट्री लेंगी। वहीं हेलीपैड बनाया गया है। लगभग साढ़े तीन बजे उनका रोड शो शुरू होगा। चार से पांच हजार लोगों की भीड़ पहुंचने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!