A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

अकृरजी प्रीमियर लीग का तीसरा मैच वार्ष्णेय महाराजा ने 50 रन से जीता

जिला संवाददाता

अकृरजी प्रीमियर लीग का तीसरा मैच वार्ष्णेय महाराजा ने 50 रन से जीता

श्री वार्ष्णेय पहल द्वारा पूर्व विधायक स्व के के नवमान एवं शशांक वार्ष्णेय की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच वाष्र्ष्णेय महाराजा एव वार्ष्णेय पैंथर्स के बीच डीएस कॉलेज क्रीडा मैदान पर खेला गया । जिसमे कि उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर वार्ष्णेय महाराजा ने 50 रनों से शानदार जीत हासिल की मैन ऑफ़ द मैच विभोर वार्ष्णेय रहे । यह जानकारी प्रभारी विष्णु कुमार बंटी एव संगठन अध्यक्ष अमित गुप्ता कोनार्क ने । वार्ष्णेय पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया । महाराजा की और से विभोर वार्ष्णेय ( 62 रन ) और विमल रतन के 37 रन के प्रमुख योगदान से 12 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 163 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया । पैंथर्स की ओर से | डॉक्टर मुकेश ने 3 विकेट प्राप्त किए । उसके जवाव में पैंथर्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 9 विकेट पर 113 रन ही बना सकी और वाष्र्ष्णेय महाराजा ने यह मैच 50 रनों से जीत लिया महाराजा कि ओर से मनीष मेक्स ने 2 विकेट और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले विभोर वाष्र्णेय 62 रन और 2 विकेट लेने के लिए मेन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया । कोनार्क पाइप की और से ट्राफी और श्री साईं रीनॉल्ट की और से 1200 रुपए का चेक प्रदान किया गया । मैच की कमेंट्री सोनू वार्ष्णेय , एव स्कोटिंग तरुण वार्ष्णेय ने की इस दौरान गौरव काका , अमित गुप्ता छोटू , अमित बालाजी , शोहित वार्ष्णेय , गौरव सीमेंट , यतेंद्र बिट्टू , अर्जुन वाष्र्णेय , राहुल सरस्वती , अंकुर आनंद , कौशल बजाज , आशु गैस , नीरज वर्ष्णेिय , मोहित ट्रांसपोर्ट आदि मौजूद रहे ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!