?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

बड़वारा थाना के अंतर्गत आदर्श ग्राम जगतपुर उमरिया की महिलाए बिक रही शराब का कर रही निरंतर विरोध, आगामी दिनों में होगा और भीषण विरोध

आदर्श ग्राम जगतपुर उमरिया की महिलाए निरंतर बिक रही शराब का कर रही निरंतर विरोध, आगामी दिनों में होगा और भीषण विरोध

IMG 20240523 WA0037

बड़वारा।कटनी जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जगतपुर उमरिया ग्राम में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। निरंतर जगतपुर उमरिया ग्राम की महिलाएं दुकान का स्थानांतरण करने की मांग कर रही है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव का शराब दुकान को लेकर बहिष्कार ग्राम वासियों ने किया था। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं बड़वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार मनीष सिंह को शराब दुकान तत्काल हटवाने का ज्ञापन सौपा है।

IMG 20240523 173821 IMG 20240523 173848

महिलाओं ने बताया कि आदर्श ग्राम जगतपुर उमरिया में शराब दुकान संचालित की जा रही है। जिसके कारण गांव का वातावरण खराब हो रहा है। बच्चों से लेकर नौजवान युवा पीढ़ी नशे की चपेट में है। आए दिन लड़ाई झगड़ा पति-पत्नी में विवाद तेजी से बढ़ रहा है। महिलाओं ने बताया की सरकार के तरफ से लाडली बहनाओं को मिलने वाला ज्यादातर पैसा शराब दुकान में पहुंचता है और फिर विवाद की स्थिति निर्मित होती है। जिससे पूरे गांव का माहौल खराब है। जल्द से जल्द शराब दुकान का स्थानांतरण कर हमारी समस्याओं का निदान किया जाए। ज्ञापन देने आई महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते दुकान का स्थानांतरण नहीं किया गया तो चक्का जाम किया जाएगा।

IMG 20240523 WA0038

इनका कहना है

अनुचित स्थान पर शराब दुकान संचालित होने की शिकायत एवं ज्ञापन प्राप्त हुआ है जिसे संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी एवं माननीय कलेक्टर महोदय को अग्रिम कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।

बड़वारा तहसीलदार संदीप सिंह

ज्ञापन के दौरान इनकी रही मौजूदगी

सुनैना सरपंच, मीरा विश्वकर्मा, धना बाई,नमिता विश्वकर्मा, फुलकरिया बाई, भनीना सिंह, रेखा, संतोषी सिंह, द्रोपती रजक, रजनी कोरी आदि।

Back to top button
error: Content is protected !!