A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

पानी भरने जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

रीठी थाना अंतर्गत हीरापुर गांव के पास की घटना, वाहन की तलाश कर रही पुलिस

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP IMG 20240525 WA0051 1

भीषण पेयजल संकट की समस्या ने सुबह-सुबह एक अधेड़ की जान ले ली। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रीठी थाना अंतर्गत सलैया पुलिस चौकी के हीरापुर गांव निवासी 45 वर्षीय जगदीश यादव शनिवार सुबह करीब पांच बजे हीरापुर से रतन ढाबा पानी लेने जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि गांव में पेयजल की भारी दिक्कत है। रहवासी रतजगा करके पीने के पानी की व्यवस्था करते हैं। शनिवार की सुबह   जगदीश यादव भी साइकिल लेकर पानी लेने रतन ढाबा जा रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई उपरांत रीठी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश भी पुलिस कर रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!