A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

वाहन चालकों से दो जून रात 12 बजे से बढ़ा हुआ टोल वसूला जाएगा

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ वाहन चालकों से दो जून रात 12 बजे से बढ़ा हुआ टोल वसूला जाएगा

एनएचएआई के नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को ज्यादा जेव ढीली करनी पड़ेगी । एनएचएआई टोल प्लाजा से गुजरने वाले कार , बस और ट्रक के लिए पांच से 25 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ा दिया है । वाहन चालकों से दो जून रात 12 बजे से हुआ टोल वसूला जाएगा । टोल प्लाजा पर नई रेट सूची चस्पा करा दी गई है ।

एनएचएआई ( नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ) ने एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों को बढ़ाया था । इसके लिए गजट भी जारी हो गया था । लोकसभा चुनावों को देखते हुए इस आदेश को स्थगित कर दिया गया । अब मतदान खत्म हो चुका है । इसको देखते हुए दो जून की रात 12 बजे से टोल टैक्स की दरें बढ़ाने का फैसला लिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!