A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

मतगणना के दौरान पुलिस रही सर्तक, अधिकारी करते रहे भ्रमण

मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न

IMG 20240604 202800
मुरादाबाद में मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती डीआईजी मुनिराज जी।
IMG 20240604 202814
मुरादाबाद में मतगणना के दौरान ब्राह्मण करते हैं एसएसपी हेमराज मीना।
IMG 20240604 202956
मतगणना के दौरान जायजा लेते एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीना।
IMG 20240604 203055
मुरादाबाद में मतगणना के दौरान मौजूद पुलिस और अधिकारी।
IMG 20240604 203117
मुरादाबाद में मतगणना के दिन फोर्स को साथ लेकर दौरा करते एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया।
मुरादाबाद, यूपी (पंकज कुमार)। लोकसभा चुनाव 2024 के क्रम में मंगलवार को मुरादाबाद में हुई मतगणना पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतगणना के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा और अधिकारी मतगणना स्थल पर भ्रमण करते रहे।
मुरादाबाद के मंडी समिति स्थल पर मंगलवार की सुबह 08:00 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना को शुरू कराया गया। इस दौरान मतगणना स्थल पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी मुस्तैद रहे। मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुनिराज जी, जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मुरादाबाद मानवेंद्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सीटी अखिलेश भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाषचंद्र गंगवार, एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस ऋषभ रूणवाल सहित तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मतगणना स्थल पर भ्रमण कर शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!