उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेकुशीनगरताज़ा खबर

थाना कसया पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी किये गये कुल 28 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद लेपटाप व अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार

IMG 20240606 WA0213 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.06.2024 को थाना कसया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 354/2024 धारा 457, 380, 411 IPC से संबंधित अभियुक्त देवाजीत उर्फ संजय यादव उर्फ राजा यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव निवासी ग्राम डिहियाँ पोस्ट महुवारी थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर वर्तमान पता अनुरुद्धवा थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किये गये सामानों की बरामदगी कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*आपराधिक इतिहासः-*
01. मु0अ0सं0 354/2024 धारा 457, 380, 411 IPC थाना कसया जनपद कुशीनगर
02. मु0अ0सं0 338/2019 धारा 457, 380, 411 IPC थाना मछली शहर जनपद जौनपुर

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
देवाजीत उर्फ संजय यादव उर्फ राजा यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव निवासी ग्राम डिहियाँ पोस्ट महुवारी थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर वर्तमान पता अनुरुद्धवा थाना कसया जनपद कुशीनगर

*बरामदगी का विवरणः-*
20 अदद मोबाइल, 01 अदद लैपटाप, 02 अदद स्मार्ट वाच, 01 अदद इयर बड्स, 07 अदद एडाप्टर चार्जर व केबल, 02 अदद ब्लैक चार्जर, 02 अदद स्मार्ट वाच चार्जर, 01 अदद बोट एयर बड्स व 08 अदद न्यू मोबाइल विभिन्न कंपनीयो का

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
01. प्र0नि0 गिरिजेश उपाध्याय थाना कसया जनपद कुशीनगर।
02. उ0नि0 बबलू कुमार सोनकर थाना कसया जनपद कुशीनगर
03. उ0नि0 कुलदीप मौर्य थाना कसया जनपद कुशीनगर
04. हे0का0 राजेश चौबे थाना कसया जनपद कुशीनगर
05. का0 सतीश कुशवाहा थाना कसया जनपद कुशीनगर
06. का0 उमाशंकर यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

 

[yop_poll id="10"]
Show More

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!