ताज़ा खबरA2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेकृषिक्राइमक्रिकेटखेलगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइलवर्ल्डकप 2023

ब्रेकिंग न्यूज़,,मरा समझ दफना दी लाश, 1 माह बाद जिंदा लौटी बेटी; उलझी पुलिस

गढ़वा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा से 8 जून .के..गढ़वा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां घरवालों ने अपनी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन करीब 1 माह बाद ही बेटी सही सलामत घर के दरवाजे पर खड़ी थी। दरअसल, यह पूरा मामला गलतफहमी का है। पुलिस ने एक महिला का अज्ञात शव बरामद किया था, जिसके बाद एक दम्पति ने अपनी बेटी की लाश के होने का दावा किया और मुस्लिम विधि-विधान से दाह संस्कार भी कर दिया। लेकिन लड़की ज़ब अचानक घर पहुंची तो सभी के होश उड़ गए।Screenshot 20240613 112548

दरअसल गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ जंगल से पिछले दिनों बालू में दबी एक लाश मिली थी, जिसकी पहचान काजल बानो के रूप में की गई थी। जिसके बाद काजल के घरवालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। वहीं काजल बानो 1 माह बाद जिंदा लौट आयी। तब जाकर परिजनों के आंखों से आंसू छलक पड़े। बताया गया कि छह माह पहले काजल किसी बात की नाराजगी को लेकर भंडरिया के जोगियामठ मेले में जाने की बात कहकर बेंगलुरु चली गयी थी। वहां किसी कंपनी में अपने सहेलियों के साथ काम कर रही थी। अचानक घर से चले जाने और बेटी के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नही मिलने के बाद काजल के पिता असगर ने भंडरिया थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी।इसी बीच भंडरिया पुलिस को चिरैयाटांड़ के जंगल से एक अज्ञात शव की जानकारी मिली। जिसके बाद असगर ने शव के अंगों पर चिन्ह के माध्यम से उसने अपनी बेटी काजल के रूप में पहचान की थी। इसी बीच पुलिस को काजल के बेंगलुरु में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उसे भंडरिया बुलाया गया। वहीं प्रशासनिक प्रकिया के बाद पुलिस ने काजल को उसके घरवालों को सौंप दिया। घर पहुंची काजल ने बताया, ‘कुछ दिन पहले जब मैं बेंगलुरु में काम कर रही थी। तो वहां कुछ दिनों तक रोज शाम को मुझे अजीब सा महसूस होता था। वहीं शारीरिक कष्ट होने लगता था।’काजल ने बताया कि जब उसे इस पूरे मामले की जानकारी मिली। तब उसे यह समझ में आने लगा कि यहां मेरा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया हो रही थी। इसी कारण उसे बेंगलुरु में अजीब महसूस होता था। अब सवाल है कि 15 मई को चिरैयाटांड़ के जंगल से बरामद किया गया, शव किसका है?

Back to top button
error: Content is protected !!