ताज़ा खबरअन्य खबरेकृषिक्राइमक्रिकेटखेलगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइलवर्ल्डकप 2023

ब्रेकिंग न्यूज़..सूरत में प्रवासी मजदूर की मौत से घर में मचा कोहराम पत्नी को दो दिनों से बेहोस

प्रखण्ड के मकरी गांव निवासी छोटे लाल राम की मृत्यु गुजरात के सूरत में हो गया है ।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा सगमा से

प्रखण्ड के मकरी गांव निवासी छोटे लाल राम की मृत्यु गुजरात के सूरत में हो गया है ।

इस संबंध में स्वजनों से मिली जानकारी के अनुशार मृतक छोटेलाल राम उम्र लगभग पैतालीस वर्ष पुत्र संभू राम पिछले दस मई को गांव के अन्य लोगो के साथ सूरत में सरिया शेट्रिंग का काम करने गया था ।Screenshot 20240619 195449

बीते सोमवार सत्रह जून को घर वापस आने के लिए अपने रूम पर गाड़ी पकड़ने की तैयारी कर रहा था इसी बीच सोमवार को ही रात साढ़े दस बजे फोन आता है की छोटे लाल की मृत्यु साम को पांच बजे अपने कमरा पर हो गया है इसकी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया ।

पत्नी मीना देवी रोते रोते बार बार बेहोश हो रही है वही मृतक के दो पुत्र वी चार पुत्री का भी बीरा हाल है इस संबंध में मृतक के पिता संभू राम ने बताया की मृतक छोटे लाल एक उसके एक लौटा पुत्र थे जिसके ऊपर घर का सारा बोझ उसी पर था ।

अब घर में कमाने वाला कोई नहीं है अब क्या होगा इसे लेकर चिंता सता रहा है साथ ही छोटे लाल के बच्चियों की शादी कौन करेगा अब मेरे घर का चिराग पूरी तरह से बुझ चुका है स्वजनों का कहना है की कंपनी के द्वारा उसके शव को एंबुलेंस से घर भेजा जा रहा है जो गुरुवार को सुबह तक घर पहुंचने की संभावना है ।

सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगा हुआ है इस मौके पर उपस्थित जिप सदस्य प्रतिनिधि ताराचंद यादव ने बताया की छोटे लाल की मृत्यु अति दुखद घटना है हमारे तरफ से सरका द्वारा मिलने वाला हर सुविधा दिलाने की कोशिश करूंगा ।

इस अवसर पर मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश जयसवाल बिनोद ठाकुर मुख्यरूप से उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!